प्रकाशित:
रांची: टिकट की आश में लगातार पार्टियों में टूट और नेताओं का भागदौड़ जारी है.
बीते 10 दिनों में झारखंड के राजनीति के दो बड़े नाम गीता कोड़ा और सीता सोरेन बीजेपी में शामिल हो चुकी है वहीं दूसरी तरफ जेपी पटेल ने कांग्रेस का दामन थामा है, और अब भाजपा के एक नाम बड़ा नाम पलामू से प्रभात भुइयां कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं इसकी आधिकारिक घोषणा अभी होना बाकी है.
कांग्रेस के पास सबसे बड़ा संकट अभी यहीं है कि पलामू सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट हो सकती थी और कांग्रेस पलामू के लिए लंबे समयसे प्रत्याशी ढूंढ़ रही थी जो कांग्रेस की ओर से पलामू सीट पर अड़ंगा लगाने के बाद अब कांग्रेस क्या करेगी यह कोई नहीं जानताय.
अगर पलामू सीट राजद को जाता है तो हो सकता है प्रभात कांग्रेस में न जाए. इसकी पुष्टि कांग्रेस के वरिष्ठ सूत्रों ने की है.
Highlights


















