खबर का असर, DM ने लिया मामले को संज्ञान में, बोले होगी जांच

जमुई : जमुई जिले के झाझा नगर परिषद का मामला पूर्व वार्ड पार्षद के पति योगेंदर सिंह उर्फ जोगी सिंह ने मामला को उजागर किया। क्योंकि उसके वार्ड से अवैध फर्जी निकासी हुई थी। जोगी सिंह ने भी कहा कि ओम प्रकाश साह एवं कार्यापालक पदाधिकारी जांच के घेरे में है। जहां नगर परिषद के चेयरमैन संजय यादव ने कबीर अंत्येष्टि योजना को जांच के मांग किया है जो अभी तक नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जांच नहीं कर पाए है। न्यूज 22स्कोप की खबर का असर हुआ है। जमुई के डीएम ने भी मामले को संज्ञान में लिया है और जांच के आदेश दिए हैं।

LN Mishra 1 22Scope News

विवादित एवं आरोपी ओम प्रकाश साह की रोकी गई सैलरी चैयरमेन ने बहाल कर दिया है

वहीं नगर परिषद् के विवादित एवं आरोपी ओम प्रकाश साह की रोकी गई सैलरी चैयरमेन ने बहाल कर दिया है। बताते चलें कि झाझा नगर परिषद में गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों को बिहार सरकार के द्वारा मनुष्य के मौत पर कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार की राशि दी जाती है। ताकि शव की दाह संस्कार में कोई कमी नहीं रहे। नगर परिषद झाझा मै मृतक के परिजनों को तीन हजार तो मिला ही लेकिन किसी को एक लाख कबीर अंत्येष्टि योजना से मिला किसी को 53 हजार तो किसी को 40 हजार मिला है। जैसे ही नगर परिषद चेयरमैन संजय यादव को सूचना मिला कि कबीर अंत्येष्टि योजना में फर्जी निकासी हुआ है।उन्हें तुरंत नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को चिठ्ठी लिखा कर जांच की मांग कर दिया।

यह भी देखें :

जांच का जिम्मा स्वच्छता पदाधिकारी मोनिका सिंह को मिला था

वहीं दूसरी ओर जमुई लोक निवारण में मामला चल रहा था। जांच का जिम्मा स्वच्छता पदाधिकारी मोनिका सिंह को मिला था पर उन्हें भी जांच की और प्रतिवेदन सौंपा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो एक ही बात सामने आता दिख रहा है। जांच में 17 महीना से ज्यादा का समय लगाना। दूसरा सिर्फ बैंक खाते स्टेटमेंट की मांग कर महीनों बीत गया पर नहीं मिला। वहीं देखा जाए तो ओमप्रकाश साव के नाम से करीबन चार चेक दिया गया। जिसमें 1,34,000 हजार का फर्जी निकासी कबीर अंत्येष्टि योजना के खाते से निकासी हुई है। उसके परिवार में चार लोग की मृत हैं। अगर मृत्यु हुआ है तो इतना पैसा मिला है यह भी जांच का विषय है। सूत्र बताते है कि कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 18 लाख से ज्यादा का निकासी हुआ है। पदाधिकारी, ओमप्रकाश साह और चेयरमेन में हिस्सेदारी हुई है। अभी तक जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया गया है।

यह भी पढ़े : झाझा नगर परिषद् में कबीर अंत्येष्टि योजना में लाखों रुपए का फर्जीवाड़ा…

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिंदगी

पटना : कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और सही दिशा मिल जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बिहार सरकार...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...