Tejashwi के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में तैनात महिला दारोगा मशगूल थी मोबाइल, चली गई नौकरी…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक दारोगा को मोबाइल चलाना उस वक्त महंगा पड़ गया जब उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई। मामला मोतिहारी के बापू सभागार का है जहां बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जिला कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होने गए थे। तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को लेकर नगर थाना में पदस्थापित दारोगा श्वेता कुमारी की ड्यूटी मुख्य गेट पर लगाई गई थी।

ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को चौकसी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया था बावजूद इसके नगर थाना में पदस्थापित दारोगा श्वेता कुमारी को ड्यूटी के समय मोबाइल चलाते हुए देखा गया। इसके बाद नगर थानाध्यक्ष ने महिला दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की। नगर थानाध्यक्ष की अनुशंसा पर एसपी ने आनन फानन में महिला दारोगा के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। बता दें कि बिहार पुलिस मुख्यालय ने अभी हाल ही में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल उपयोग नहीं करने का आदेश जारी किया था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   सीतामढ़ी में Finance कंपनी से लूट मामले में तीन लुटेरा गिरफ्तार

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Tejashwi Tejashwi

Tejashwi </span

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...