SIR पर आज आएगी अंतिम रिपोर्ट, चिराग ने कहा- विपक्ष कितनी राजनीति करता है चल जाएगा पता

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसी क्रम में आज यानी 30 सितंबर को दोपहर दो बजे के बाद मुख्य निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की मतदाता सूची जारी की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस बार सूची से करीब 70 से 72 लाख नाम हटाए जा सकते हैं।

DIARCH Group 22Scope News

SIR पर चिराग ने कहा- विपक्ष इस पर कितनी राजनीति कर सकता है

एसआईआर रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कहते हैं कि उम्मीद थी कि रिपोर्ट आएगी। अब देखना यह है कि विपक्ष इस पर कितनी राजनीति कर सकता है। अगर कुछ अच्छा होता है या कोई शिकायत है तो इसके लिए पूरी तरह से चुनाव आयोग जिम्मेदार होगा। वहीं तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि यह विपक्षी नेता की विचारधारा है। मैंने किसी भी बिहारी को किसी श्रेणी में नहीं बांटा है, मेरे लिए वे सभी बिहार के लोग हैं। मैं पहले बिहार की बात करता हूं और पहले बिहारी की बात करता हूं। विपक्ष इसे अपना वोट बैंक बनाने की कोशिश करता है।

चिराग ने प्रशांत के आरोप पर कहा- मेरा नेता सक्षम है व आरोपों का दे रहे हैं जवाब

प्रशांत किशोर के आरोपों पर चिराग ने कहा कि आरोप लगा रहे हैं तो नेता सक्षम है आरोपों का जवाब दे रहे हैं। कई ने मनहानी का दावा भी किया है ये आरोप लगाते जाएंगे और उनके आरोपों पर जवाब दिया जाता रहेगा। दिल्ली मे भी पूर्व सीएम ने आरोप लगाया था लेकिन उसका कुछ नहीं हुआ था।

यह भी पढ़े : चिराग का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- कोर्ट से लगी है फटकार, विपक्ष के लिए बड़ा संदेश

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...

Jio IPO Subscription 2026: रिटेल निवेशकों का कोटा भी फुल, 40...

Jio IPO Subscription 2026: देश के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली...

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...