पीएम आवास योजना की मिली पहली किश्त, महिला प्रेमी संग हुई फरार

Desk. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास योजना) को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को जैसे ही पीएम आवास योजना की 40000 रुपये की पहली किश्त मिली, वह अपने प्रेमी के साथ तीन बच्चों को लेकर फरार हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया है।

मामला क्या है?

जानकारी के अनुसार महिला की शादी 2013 में हुई थी। वर्ष 2023 में पति की मृत्यु के बाद उसे विधवा योजना के तहत पीएम आवास योजना का लाभ दिया गया। हाल ही में महिला के खाते में योजना की पहली किश्त 40000 रुपये ट्रांसफर की गई थी। लेकिन जैसे ही राशि आई, महिला तीन बच्चों को लेकर गायब हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का गांव के एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके साथ वह अब फरार हो गई है।

पीएम आवास योजना की पहली किश्त मिलते ही महिला फरार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला के घर पर कई महीनों से ताला पड़ा हुआ है। किसी को भी उसकी कोई जानकारी नहीं है। महिला का पहले से एक व्यक्ति के साथ नाजायज संबंध था, जिसे लेकर परिजन विरोध करते थे। जब पीएम आवास योजना की पहली किश्त आई तो वह उसी पैसे को लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पुलिस पहले भी प्रेमी को पकड़ चुकी थी, लेकिन दोनों का मिलना-जुलना बंद नहीं हुआ था।

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...