अगले एक घंटे में तय होगा झारखंड में 2024 के लोकसभा चुनाव का भविष्य !

रांचीः जेएमएम ने उलगुलान महारैली का आयोजन कर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पूरे विपक्षी गठबंधन (INDIA) को लेकर एक मंच तैयार किया है। कुर्सियां सज चुकी हैं, मंच तैयार है, बस विपक्षी नेताओं का इंतजार है। रैली की सफलता, असफलता 2024 में झारखंड के 14 लोकसभा सीटों को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकती है।

देशभर के कई बड़े नेता होंगे शामिल

इस बात को बीजेपी भी अच्छी तरह समझ रही है। आने वाला एक घंटा इस रैली के लिए काफी महत्वपूर्ण है। धीरे-धीरे तस्वीरें साफ हो जाएंगी कि रैली में विपक्षी गठबंधन के कितने नेता शामिल होने के लिए रांची आ रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक उद्धव गुट से प्रियंका चतुर्वेदी रांची पहुंच चुकी है वहीं पटना से तेजस्वी यादव रांची के लिए रवाना हो चुके हैं। इसके अलावा अखिलेश यादव के भी आने की सूचना है।

Elite institute 8 22Scope News

ये भी पढ़ें-जयराम महतो के साथ इन तीन लोकसभा सीटों पर काम बिगाड़ेगें ये त्रिमूर्ति…….. 

दूसरी तरफ बीजेपी इस रैली की शिकायत चुनाव आयोग से कर चुकी है। इसको लेकर बीजेपी का तर्क है कि यह इंडी गठबंधन की चुनावी रैली है। जिसको लेकर चुनाव आयोग को अपनी कार्रवाई करनी चाहिए। रैली को लेकर लगातार बीजेपी हमलावार है।

भाजपा ने रैली को आदिवासी राज्य विरोधी का जमावड़ा बताया है वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा है कि भाजपा शब्दकोश में आदिवासी शब्द है ही नहीं वह वनवासी शब्द का प्रयोग करते हैं यहीं आदिवासियों समाज का सबसे बड़ा अपमान है।

लोकसभा चुनाव लोकसभा चुनाव

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel