Thursday, July 3, 2025

Related Posts

Breaking : रफ्तार का कहर, कांके में बाइक ने युवक को रौंदा, मौत…

Breaking

Ranchi : राजधानी रांची के कांके में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। मृतक का नाम पवन मुंडा बताया जा रहा है और बुकरु का रहने वाला है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रांची-पतरातू मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : सड़क से गुजर रहा था कि अचानक लगा बिजली का झटका, मौत… 

Breaking : घटना के बाद ग्रामीणों ने किया रोड जाम

घटना कांके थाना क्षेत्र के बुकरु चौक का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पवन रोड क्रॉस कर रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक राइडर भाग रहे थे जिन्हें ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा और धुनाई कर दी। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रांची-पतरातू मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे।