होटल बना जुआ का अड्डा, STF की टीम ने की छापेमारी, कई अवैध समान बरामद

छपरा : छपरा के अमनौर बाजार स्थित शिवम मैरेज हॉल सह लॉज विवाह भवन में सारण एसपी के निर्देशानुसार आधा दर्जन थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने किया छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस के पहुँचते ही होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमनौर बाजार स्थित शिवम मैरिज हॉल में जुआरियों का अड्डा बन गया है। जिसके बाद एसटीएफ़ की टीम ने कई थाने की पुलिस को सामिल कर हाल के चारो तरफ पुलिस की जाल बिछाकर होटल को घेर छापेमारी करना शुरू कर दिया। भारी संख्या में होटल के चारो तरफ पुलिस के मौजूदगी को देख बाजार के लोगो की हुजूम जुट गई। लगभग आधे घंटा से ज्यादा देर तक छापेमारी होते रही।

छापेमारी एसटीएफ के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अमनौर, मकेर, डेरनी, परसा, मढौरा और सदर थाना पुलिस पदाधिकारी के मौजूदगी में छापेमारी शुरू हुई। छापेमारी के दौरान एक जुआरी होटल के छत से कूद पड़ा जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। छापामारी के दौरान होटल से 33 जुआरियों के साथ साढ़े छह लाख रुपया नगदी, तीन दर्जन मोबाइल आधा दर्जन बाइक तीन चार तास के गड्डी पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार जुआरियों में छपरा अमनौर के अलावा आरा पटना अमनौर समेत कई सुदूर जिला के जुआरी शामिल थे। जुआरियों के साथ पुलिस ने होटल संचालक सुजीत कुमार व मैनेजर करण को गिरफ्तार कर लिया है।

मालूम हो कि होटल के आड़ में आज कल देह व्यापार से लेकर जुआ का अड्डा बन गया। जिसको देखते हुए पुलिस भी लगातार ऐसे जगहों पर छापामारी कर रही है। पुलिस का मानना है कि जुआरियों के चलते ही अपराध जैसी घटना घटित होती है जुआ में पैसा हारने के बाद गोलीकांड, छिनतई और लूटपाट जैसी घटना घटित होता है। जिसको देखते हुए ऐसे लोगों पर पुलिस नकेल कस रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार होटल में वर्षो से करोड़ों रुपए का जुआ होता था। जहां सुदूर जिला के साथ दूसरे स्टेट के जुआरी जुआ खेलने आते थे। इसके पूर्व भी इस होटल पर पुलिस ने छापेमारी कर चुकी है।

https://22scope.com/criminals-shot-and-injured-a-policeman-in-chhapra/

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...