HAZARIBAGH: नये साल के स्वागत और सर्दियों में पिकनिक का
आनंद लेने वालों के लिए हजारीबाग में भी कई रमणीक और
मनमोहक स्थान हैं जहां आप पूरे परिवार के साथ पिकनिक का भरपूर मजा उठा सकते हैं. इन्हीें में से एक है हजारीबाग का लारा नदी. हजारीबाग से दस किलोमीटर दूर चुरचू में पड़ने वाला लारा नदी अपनी मनमोहक फिजाओं के लिए जाना जाता है. यहाँ आकर बूढ़े, जवान और बच्चे बस मन्त्र मुग्ध हो जाते हैं.
उन्हें यहां का सिनिक व्यू काफी सुन्दर लग रहा है. आजकर जिम्मेदार अभिभावक सुन्दरता , स्वच्छता और सुरक्षा तीनो दृष्टिकोण से इस जगह का चयन कर रहे हैं. हजारीबाग का यह लारा नदी अपने स्वच्छ जलवायु को ले कर लोगों के बीच पूरे साल चर्चा का पिवषय बना रहता है.

सैलानियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कसी कमर
वहीं नए साल के मौके पर हजारीबाग पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है हजारीबाग के विभिन्न पिकनिक स्पॉट पर सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है अगर कोई भी गड़बड़ियां पाई जाएंगी तो पुलिस बल तुरंत एक्शन में आ जाएगी साथ ही साथ शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर नजर रखी जाएगी.
पुलिस बल को ब्रेथ एनालाइजर किट भी दिया जाएगा.
जिससे कि अगर शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं और
किसी भी घटना को अंजाम देते पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई हो सकेगी.
साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों का लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा.
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने
बताया कि लोग आने वाले नए साल पर सुरक्षित तरीके से
पिकनिक मनाएं इसके लिए हजारीबाग पुलिस प्रशासन
कटिबद्ध है और आने वाले नए साल की शुभकामनाएं देते हैं.
रिपोर्ट: शशांक
- Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ ग्रिल में जांच, एक्सपायरी मसालों पर हुई कार्रवाई
- Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर पटवाटोली में जीरो डिस्चार्ज यूनिट की तैयारी
- Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल! ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान

















