Advertisment
पटना : पिछले 19 अक्टूबर को पटना का एसएसपी बनकर पटना-गया पैसेंजर ट्रेन में बम होने की सूचना देकर हड़कम्प मचाने वाले शातिर को पटना रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शख्स विकास गया के टेकारी का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस की वर्दी, होलेस्टर समेत दूसरी चीज बरामद की गई है। रेल पुलिस में दावा किया है कि गिरफ्तार फर्जी एसपी ने पुलिस अधिकारियों के नाम पर कई लोगों से ठगी की है। रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी।
Advertisment
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट
Advertisement




