Badkagaon: हजारीबाग के Badkagaon से अपराधियों द्वारा फायरिंग की बड़ी खबर सामने आई है। बड़कागांव स्थित डेली मार्केट के समीप जेवर दुकानदार प्रभु सोनी से अपराधी 22 से 25 लाख का जेवरात लेकर फरार हो रहे थे, तभी अपराधियों ने गोली चलाई।
सुधीर सोनी को लगी गोली
खबरों की मानें तो गोली चलने से सुधीर सोनी नाम का व्यक्ति घायल हो गया है। फिलहाल सुधीर सोनी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 3 अपराधी अपाची बाइक पर थे सवार, उन्होंने 4 से 5 राउंड गोलियां चलाई। फायरिंग होने से घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही Badkagaon पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। सुधीर सोनी को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग किया गया रेफर। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर हरेक बिंदुओं पर गहन छानबीन की शुरु।
Highlights


