कातिल निकला जिगर का टूकड़ा, लाख रुपये के लिए मां की हत्या

Munger:तारापुर पुलिस ने मोहनगंज क्षेत्र में रविवार की सुबह एक बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है. महिला की हत्या धारदार हथियार से की गयी थी. पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला का एक लाख रुपए को लेकर छोटे बेटे से विवाद चल रहा था. इसी एक लाख रुपये के चक्कर में उसके छोटे बेटे के द्वारा मां की हत्या कर दी गयी. घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है.

बुजुर्ग महिला की हत्या खुलासा

पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला दुलारी देवी के छोटे बेटे ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. तारापुर डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि मोहनगंज में एक दुलारी देवी की हत्या उसके घर में ही कर दी गई थी. हत्या के बाद मृतक महिल के बड़े बेटे कृष्ण देव कुमार के बयान पर तारापुर थाना में मामला दर्ज किया गया है.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक महिला के छोटे बेटे ललित कुमार को मुंगेर जाने के क्रम में गिरफ्तार कर लिया.

डीएसपी ने बताया की पूछ ताछ के दौरान ललित ने

अपनी मां की हत्या की बात को स्वीकार कर लिया.

जिसके बाद घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को घर के पीछे नदी के पास से बरामद किया गया,

जिस पर  खून के दाग है.

अमृतेश सिन्हा (मुंगेर )

सिंदरी में स्कॉर्पियो में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...