रांचीः सुनील तिवारी यौन शोषण मामले में आदिवासी संगठनों ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आवास का घेराव करने की घोषणा की है।
केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा है कि एक आदिवासी महिला के साथ यौन शोषण होता है, उसकी अस्मत से खेला जाता है और बाबूलाल मरांडी आरोपी के बचाव में खड़े हैं। बाबूलाल मरांडी का आरोपी के पक्ष में खड़ा होना दुर्भाग्यपूर्ण है, आदिवासी समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
रिपोर्ट- प्रोजेश


















