अनियंत्रित हाइवा का तांडव : NH किनारे बसे 7 घरों में घुसा ट्रक, सो परिवार बाल-बाल बचे, नशे में था चालक

मधेपुरा : मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के तरहा में एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ट्रक अचानक एनएच किनारे बसे सात घरों को तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। धमाके जैसे शोर के साथ हुए इस हादसे ने कुछ ही सेकंड में पूरे मोहल्ले को दहशत में ला दिया। ट्रक जिस रफ्तार और ताकत से घुसा, उसे देखकर यह किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है कि कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीण बताते हैं कि अगर ट्रक कुछ इंच और अंदर बढ़ जाता, तो बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था।

ट्रक की चपेट में कई पशु, बाइक व घरों का सामान मलबे में तब्दील हो गया

ट्रक की चपेट में कई पशु, एक बाइक और घरों का सामान मलबे में तब्दील हो गया। सुबह-सुबह हुए इस कहर से महिलाएं और बच्चे घटनास्थल पर रोते-बिलखते देखे गए। लोग अपनी जगह से निकलकर सड़क पर आ गए और स्थानीय लोगों की भीड़ देखते ही देखते जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अनियंत्रित हाइवा चालक को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की बात सामने आई है, जिससे उसके वाहन पर से नियंत्रण छूट गया।

NH किनारे तेज रफ्तार से गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है – ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि एनएच किनारे तेज रफ्तार से गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क के किनारे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और नशे में वाहन चलाने वालों पर कठोर कार्रवाई हो। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष है, जबकि पुलिस ने हाइवा को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसे ने एक बार फिर एनएच किनारे बसे घरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।

यह भी पढ़े : 2 ऑटो की टक्कर में युवक की मौत, 2 घायल

रमण कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand SIR Update: झारखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की...

 झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 30 नवंबर को होगा। निर्वाचन आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया, नवंबर में...

JSSC CGL और JPSC Exam Case: झारखंड हाईकोर्ट ने CGL परीक्षा...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL 2023 परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित रखा। JPSC परीक्षाओं पर सुनवाई जारी, अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत...

Ranchi Railway Station:रांची स्टेशन पर 12 अक्टूबर से शुरू होगा टिकट...

Ranchi Railway Station पर 12 अक्टूबर से दक्षिण छोर पर टिकट काउंटर शुरू करने की तैयारी है। जीएम अनिल कुमार जैन ने नवंबर तक...