Bihar की जनता को चरवाहा विद्यालय चाहिए या NIT और IIT? अशोक चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए…

पटना: बिहार में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा कर रहे थे। यात्रा के समापन के अवसर पर कन्हैया कुमार का साथ देने के लिए राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस नेता सुप्रिया सुले भी पटना पहुंचे हैं। यात्रा के समापन में कन्हैया कुमार कांग्रेस कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च करने वाले थे और जिसे पुलिस ने बल प्रयोग कर रोक दिया। कन्हैया कुमार के पलायन यात्रा पर बिहार सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास करीबी अशोक चौधरी ने तंज कसा है। Bihar  Bihar  Bihar  Bihar  Bihar  Bihar 

उन्होंने कहा कि जब चुनाव नजदीक आता है तो इन लोगों को रोजगार का मुद्दा याद आता है लेकिन बिहार की जनता जानती है कि हमारी सरकार ने कितने लोगों को नौकरी दी है। पिछले चुनाव के दौरान हमलोगों ने दस लाख लोगों को नौकरी और दस लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन अब तक 12 लाख लोगों को नौकरी दी जा चुकी है। अगर सरकारी नौकरी और रोजगार की बात करेंगे तो अब तक करीब 35 लाख लोगों को दी जा चुकी है। बिहार की जनता जानती है कि पलायन कब और कैसे हुआ बिहार के लोगों को नौकरी किसने दी।

इस दौरान अशोक चौधरी ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाने के मामले में कहा कि इस मामले में बार बार जवाब नहीं दे सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी हाल ही में प्रगति यात्रा समाप्त की है, कल भी वे मरीन ड्राइव के विस्तारित पथांश का लोकार्पण किया है।

सारी बातें बिहार की जनता जानती है और समझती है कि राज्य के लोगों को चरवाहा विद्यालय चाहिए या एनआईटी, आईआईटी और बीआईटी चाहिए। इस राज्य को प्रगति यात्रा चाहिए या फिर लाठी घुमावान तेल पिलावन रैली। विपक्ष को जो बोलना है, बोलने दीजिये, जनता चुनाव में सबक सिखा देगी और दिखा देगी की जनता किसको चाहती है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Patna: पलायन रोको यात्रा को पुलिस ने बल प्रयोग कर रोका, हिरासत में कन्हैया कुमार

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...

Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी...

 रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और...

Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में...

 रांची में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विकसित भारत, गरीब कल्याण योजनाओं, रोजगार, एआई और सुशासन पर केंद्र...

Sudesh Mahto BJP Meeting: नितिन नबीन से मिले सुदेश महतो, NDA...

झारखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुलाकात की। एनडीए की मजबूती और राज्यसभा चुनाव...

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img