अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस प्रशासन ने किया जगह-जगह नाकेबंदी, चलायी गई सघन जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में इन दिनों अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला जिले के ही विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत में बुधवार की रात्रि चोरी की आरोपियों पकड़ने पहुंची। विभूतिपुर पुलिस पर उपद्रवियों ने जमकर पथराव करने का मामला सामने आया है। इस घटना में विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप का दाहिना हाथ टूट गया। वहीं महिला पुलिस नितू कुमारी व एएसआई सत्येंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

DIARCH Group 22Scope News

बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी

वहीं दूसरी घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जितवारपुर हसनपुर गांव निवासी रामनंदन राय के बेटे सुमित कुमार उर्फ महाकाल के रूप में हुई। वहीं इसके बाद भी कई जगहों पर कई तरह की घटनाएं हो रही है। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए वरीए पुलिस अधिकारियों के आदेश के बाद जिले में जगह-जगह पुलिस की छापेमारी चल रही है। उसी क्रम में उजियारपुर थाना क्षेत्र में कई जगहों पर पुलिस की नाकाबंदी देखी गई। वहीं दलसिंघसराय अनुमंडल क्षेत्र के इंस्पेक्टर और उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पूरे अपने दलबल के साथ क्षेत्र में उतरे और सघन जांच की। वहीं क्षेत्र के लोकल रास्ते से लेकर के सड़क तक विशेष गहन जांच अभियान चलाया गया।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : 14 साल के बच्चे की बेरहमी से मारपीट करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या

आरके रोशन की रिपोर्ट

Patna Flood Rescue Seminar: बिहार में बाढ़ से निपटने का मास्टर...

Patna Flood Rescue Seminar: सोमवार को बिहार रेजिमेंटल सेंटर में झारखंड और बिहार सब-एरिया की ओर से बाढ़ बचाव कार्यों पर एक सेमिनार और आधुनिक...

Bihar Holding Tax News: गरीबों पर टैक्स या अफवाह? होल्डिंग टैक्स...

Bihar Holding Tax News: बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन, विधान परिषद में गांवों में प्रस्तावित 'होल्डिंग टैक्स' को लेकर तीखी बहस...

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...