बिहारगाथा- अपने ही हाजत में बंद सिपाही, जानिए क्यों!

Samastipur:-अजुबा है बिहार और अजुबा है इसकी दास्तान. जिस हाजत में अपराधियों को होना चाहिए था, उस हाजत में सिपाही की सेवा भगत की जा रही है. वह भी पूरे पुलिसिया आवोभगत के साथ. जी हां, बात हो रही है समस्तीपुर जिले के राजकीय रेल थाना में तैनात सिपाही जितेन्द्र की.

Capture 13 22Scope News

दरअसल सिपाही जितेन्द्र पर राज के मुखिया के आदेश की नाफरमानी कर इस हाड़ कंपाती ठंढ में अपनी ट्राली में शराब छुपा कर रखने का आरोप है. सिपाही के पास शराब की भनक रेल डीएसपी मुजफ्फरपुर को लग गई और पूरा पुलिस महकमा कुछ एक बोतल शराब पर सक्रिय हो गया.

खबर को आग की तरह बिहार में फैलते देर नहीं लगी. इस गुप्त सूचना पर रेल डीएसपी मुजफ्फरपुर और रेल डीएसपी समस्तीपुर ने संयुक्त रुप से की छापेमारी कर सिपाही को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल राज्य के आला अधिकारियों द्वारा सिपाही जितेन्द्र के साथ  पूछताछ की जा रही है. शराब कहां से आया,  किससे खरीदी, क्या इसके पहले भी शराब की खरीद की है. इसकी कीमत क्या है. क्या इस शराब को वह किसी और के लिए ले जा रहा था. आला अधिकारियों के हजारों सवाल और जबाव देने वाला एक अदना सा सिपाही. देखना होगा कि इन भारी-भरकम सवालों का जबाव उस सिपाही के पास क्या है? है या भी नहीं.

 

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...