ग्रामीणों ने पकड़ कर करवा दी शादी, प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका के साथ घूमने आया था गांव 

भागलपुर : भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर इलाके में प्रेम-प्रसंग का एक मामला चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, बलहा गांव निवासी कैमरामैन गुरुदेव कुमार (18) मथुरापुर बाजार स्थित 10वीं कक्षा की छात्रा (नाबालिग) से प्रेम करता था। चार दिन पहले गुरुदेव ने अपनी प्रेमिका को अपने घर ले गया था। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने यह बात लड़की के परिजनों को बता दी। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने थाने में शिकायत कर दी और युवक पर शादी करने का दबाव बनाने लगे।

LN Mishra 1 22Scope News

प्रेमी गुरुदेव किसी काम से प्रेमिका के गांव गया हुआ था

आपको बता दें कि इसी बीच रविवार की बीती रात गुरुदेव किसी काम से प्रेमिका के गांव गया हुआ था। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और एक स्थान पर रोक कर रखा। बाद में स्थानीय बुद्धिजीवियों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया। रात करीब एक बजे दोनों की शादी मथुरापुर मार्केट स्थित बजरंगबली मंदिर में करवा दी गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग वहां मौजूद थे।

यह भी देखें :

गुरुदेव और नाबालिग छात्रा पिछले एक साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे

बताया जा रहा है कि गुरुदेव और नाबालिग छात्रा पिछले एक साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों ने शादी की योजना भी बनाई थी। प्रेमिका को घर लाने की बात जब लड़की के परिजनों को पता चली तो उसकी मां जो एक मेंस में खाना बनाने का काम करती है। लड़के के परिवार पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। शुरुआत में लड़के के परिजन शादी को लेकर तैयार नहीं थे। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के समझौते के बाद शादी संपन्न करवा दी गई। गुरुदेव ने बताया कि शादी में अपने मर्जी से कर रहा हूं लड़की को कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार लड़की ही होगी। उन्होंने बताया कि शादी खुशी-खुशी हुई हम दोनों एक साथ रहेंगे।

यह भी पढ़े : महिला थाना परिसर में एक प्रेमी जोड़े की धूमधाम से करायी गई शादी

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...