बस की चपेट में आने से युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

बोकारो : बोकारो में बस की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क को दोनों ओर से जाम कर दिया और जिला प्रशासन से बस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। वही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पास मिले आईडी कार्ड से यह पता चला कि मृतक का नाम दीपक कुमार है जो गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में शिक्षक है। वहीं परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने मुआवजा और मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग की है।

चास डीएसपी ने कहा कि पुलिस जांच कर रही हैं, बस को चिन्हित कर उसके खिलाफ विधि सम्मत करवाई किया जायेगा। मुआवजा के लिए जो प्रक्रिया है उसे पूरा कर सहायता प्रदान करने के दिशा में पहल की जायेगी।

छात्राओं ने स्कूल खोलने की मांग को लेकर किया सड़क जाम

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों...

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह...