एक घर से करीब 9 लाख रुपए के गहने व नगदी की चोरी

गया : गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के मंदराज बीघा छोटकी डेल्हा मोहल्ला में स्थित रिटायर्ड शिक्षक शिवदत्त गुप्ता के घर शनिवार की अहले सुबह चोरों ने खिड़की तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गए। करीब लगभग नौ लाख रुपए के सोने, चांदी के गहने व सहित कीमती सामान के साथ 50-60 हजार रुपए रखे चोरी कर फरार हो गए। शिवदत्त गुप्ता ने बताया कि वह सभी परिवार बगल के कमरे में सो रहे थे, बगल का कमरा खाली था। उसमें रख दो अलमारी तोड़कर चोरों ने रुपए और गहने खंगाल दिया। जिसकी भनक उन्हें नहीं लग पाई। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सीसीटीवी कैमरे में लगभग तीन बजे अहले सुबह अज्ञात तीन चोर चोरी की घटना का अंजाम दे रहे हैं। जिला पुलिस सीसीटीवी के आधार पर वह फॉरेंसिक टीम की मदद से तहकीकात में जुट गई है। घटनास्थल पर पुलिस डॉग की टीम को भी बुलाया गया है।

यह भी पढ़े : एक ही रात में 2 गांव के मंदिरों में चोरी, जेवरात सहित नगदी सामान गायब

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...