Munger : चोरी का खुलासा, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

मुंगेर : चोरी का खुलासा – मुंगेर जिला में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां कोतवाली पुलिस के द्वारा जब एक चोरी की घटना का उद्भेदन किया गया तो पुलिस ने चोरी के समान के साथ एक विधि विरुद्ध बालक सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, मुंगेर जिला अंतर्गत कोतवाली थाना क्षेत्र के चार मार्च 2024 को तोपखाना बाजार स्थित मो फैजल खान के घर का छप्पड़ तोड़ ज्वेलरी समेत अन्य सामानों को चोरी कर ली थी।

चोरी का खुलासा – 

बता दें कि साथ ही चोरों के द्वारा उसका नौ एटीएम भी चोरी कर लिया गया। जिसमें से कई एटीएम से पैसों की भी निकासी कर ली गई थी। जिसको लेकर पुलिस लगातार चोर की तलाश में थी। वहीं तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला की। तोपखाना बाजार स्थित ही धनंजय कुमार और अंकित कुमार के साथ एक नाबालिग इस चोरी की कांड में शामिल है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस के द्वारा विशेष टीम बना के उन सभी के यहां छापेमारी किया।

चोरी का खुलासा – 

पुलिस को उस समय अचंभित हुआ कि इन चोरों के द्वारा चोरी के दौरान विशेष रूप से एटीएम कार्डों की भी चोरी की जाती रही है। उसके बाद उस एटीएम से पैसा निकाला लिए जा रहा था। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि पुलिस अब अनुसंधान कर रही है और इस गिरोह का तार कहां तक जुड़ा है। अब पुलिस ये भी जांच कर रही है एक चोरी के सभी एटीएम एक ही आदमी मो. फैजल खान पर कैसे है।  क्या वादी ही इन एटीएम का उपयोग कहीं किसी गलत कार्य में तो नहीं कर रहा है।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...