टैंकर में था गुप्त तहखाना, पुलिस ने झांका तो हैरान रह गई

औरंगाबाद : बाहर से देखने में तो ये फ्लाई ऐश ढ़ोने वाला आम टैंकर की तरह ही दिख रहा था. तब पुलिस को भी जरा सा भी आभास नहीं था कि चैंकर के भीतर भी कोई तहखाना होगा. एक गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने टैंकर को रोका और तलाशी शुरू की. इसी दौरान पुलिस को पता चला कि टैंकर के अंदर भी एक तहखाने जैसी जगह है. जब वहां झांका तो पुलिस के जवान हैरान रह गए. वहां करीब छह क्विंटल गांजा छुपाकर रखा गया था. बाज़ार में इसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है.

tanker1 22Scope News

औरंगाबाद पुलिस ने इन दिनों नशीली वस्तुओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चला रखा है. पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि फ्लाई ऐश ढ़ोनेवाले एक टैंकर में गांजे की एक बड़ी खेप को छिपाकर लाया जा रहा है. इसे ओडिसा से नेशनल हाईवे-2 के रास्ते मदनपुर होते हुए बिहार के आरा ले जाया जा रहा है.

tanker2 22Scope News

खबर मिलने के बाद मदनपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया जो बिना देर किए एक्शन में आ गई. पुलिस ने जैसे ही टैंकर को रोका उसका चालक और सह चालक अपना मोबाईल फोन छोड़कर भाग निकला.इसके बाद टैंकर की तलाशी ली गई तो उसमें से 111 पैकेट गांजा बरामद किया गया.

रिपोर्ट : दीनानाथ

गौ माता की आरती और गोशाला देखकर आप हो जाएंगे हैरान

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...