कैमूर में जमीनी विवाद में FIRING, एक जख्मी

कैमूर: कैमूर में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधियों ने एक और बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जमीनी विवाद में एक युवक को अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सुचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई वहीं आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने आरोपी गोविन्द सिंह को एक देसी कट्टा और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार भूमि विवाद में अपराधियों ने कैमूर के सोनहन थाना क्षेत्र के तरहनी गांव में एक मजदूर गणेश साह को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में अपराधी अरविंद साह नाम के व्यक्ति की जान मारने की नियत से पहुंचे थे लेकिन जब वह नहीं मिला तो मकान निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर गणेश साह को गोली मार दी। गोली मजदूर के हाथ और पैर में लगी है।

घटना की सूचना पर मौके पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है साथ ही आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल गणेश साह ने बताया कि मैं अरविंद साह के मकान निर्माण का काम रहा था तभी गोविन्द सिंह नमक व्यक्ति गाली गलौज करते हुए फायरिंग करने लगा जिससे मुझे दो गोली लग गयी।

सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लालू पटेल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस मूकदर्शक बनी है। आचार संहिता में इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। युवक का हाल-चाल जानकर उसके बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर की टीम से बात कर आर्थिक सहयोग करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार को साहस दिया और उचित न्याय दिलाने की बात कही।

कैमूर से विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

तेजस्वी पर मंत्री PREM KUMAR का तंज़, कहते हैं हमने लाखों लोगों को नौकरी दी, CM थे क्या?

FIRING FIRING FIRING FIRING

FIRING

Bombay Blood Group Identified: BGH बोकारो में मिला दुनिया के सबसे...

Bombay Blood Group Identified: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) द्वारा संचालित बोकारो जनरल हॉस्पिटल (BGH) के ब्लड सेंटर ने मेडिकल क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल...

SAIL Bokaro News: डी-कार्बोनाइजेशन की दिशा में बड़ा कदम, बोकारो स्टील...

SAIL Bokaro News: SAIL के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने ग्रीनहाउस गैस (GHG) डैशबोर्ड लॉन्च किया है, जो पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ औद्योगिक विकास की...

AI Placement Bootcamp: GGES कॉलेज में AI Bootcamp, IIT खड़गपुर के...

AI Placement Bootcamp: छात्रों के कौशल विकास और नौकरी पाने की क्षमता को बढ़ाने के मकसद से शुक्रवार को बोकारो के गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल...