झारखंड के स्थापना दिवस पर इन हस्तियों ने दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा

रांची. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के साथ झारखंड भी अपना स्थापना दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 15 नवंबर 2000 को झारखंड, बिहार से अलग हुआ था। प्रदेश के स्थापना दिवस पर भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष समेत कई हस्तियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

झारखंड के स्थापना दिवस पर इन्होंने ये कहा

झारखंड के स्थापना दिवस पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘झारखंड राज्य के स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष की सभी को हार्दिक बधाई! भगवान बिरसा मुंडा, वीर सिदो–कान्हू, चाँद-भैरव, तिलका मांझी, नीलाम्बर-पीताम्बर जैसे अनेक वीरों ने झारखंड की धरती को गौरवान्वित किया है। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध इस राज्य के लोगों ने देश की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया है। झारखंड का समाज, विशेषकर जनजातीय समाज, अपनी सांस्कृतिक विशेषताओं के लिए भी जाना जाता है। मेरी कामना है कि झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे तथा वहां के निवासियों का भविष्य उज्ज्वल हो।’

वहीं प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘झारखंड के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस पर अनेकानेक शुभकामनाएं। जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान से सिंचित इस धरती ने देश को हमेशा गौरवान्वित किया है। मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण यह प्रदेश प्रगति के पथ पर तेज रफ्तार से आगे बढ़े।’

गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया पर लिखा, ‘झारखंड की JMM और कांग्रेस की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। हेमंत सोरेन सरकार में माटी, बेटी और रोटी तीनों असुरक्षित हैं। डुमरी की जनता ने इस भ्रष्ट सरकार से मुक्ति पाने के लिए NDA को पूर्ण बहुमत देकर समृद्ध व सुरक्षित झारखंड बनाने का दृढ़ संकल्प लिया है।’

वहीं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भरपूर प्राकृतिक, सांस्कृतिक और खनिज संपदा से युक्त झारखंड के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। झारखंड वासियों की सभ्यता और अधिकारों की रक्षा के लिए INDIA सदैव संकल्पित है।’

बता दें कि, 2 अगस्त 2000 को भारत की संसद ने बिहार पुनर्गठन विधेयक पारित कर झारखंड राज्य का निर्माण किया था। इसके तहत 15 नवंबर 2000 को बिहार से 18 जिले अलग करके झारखंड राज्य बनाया गया था। 15 नवंबर 2000 को बिरसा मुंडा की जयंती पर बिहार से अलग होकर झारखंड देश का 28वां राज्य बना था।

Video thumbnail
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी पहली बार बिहार के रैली से कर रहे देश संबोधित
03:20:00
Video thumbnail
पहलगाम हमले के विरोध में रांची में RJD का कैंडल मार्च, लोगों में दिखा आक्रोश | Ranchi | 22Scope
06:31
Video thumbnail
कोयलांचल की बड़ी खबरें। Dhanbad News। Jharia news। Jharkhand News।
05:34
Video thumbnail
आजसू नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा हुई CYBER BULLYING का शिकार। आरोपी गिरफ्तार
01:47
Video thumbnail
Chainpur में कृषि मेला सह कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की हुए शामिल
04:40
Video thumbnail
रात 10 बजे की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Today News | News@22SCOPE Big News | (24-04-2025)
12:25
Video thumbnail
पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में रांची में कैंडल मार्च, कई नेता हुए शामिल |22Scope
11:23
Video thumbnail
इंस्टाग्राम पर फर्जी वीडियो डालने वाला आरोपी धराया, आजसू युवा नेत्री ने थाना में की थी शिकायत
03:12
Video thumbnail
जयराम से बात कर फार्मेसी कॉउंसिल के कार्यकाल पूरे होने के बाद भी बने रहने पर देवेंद्र का बड़ा एलान
04:48
Video thumbnail
रांची: DC की अध्यक्षता में चौकीदार परीक्षा को लेकर बैठक, DD न्यूज का OTT प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च
03:08