बंद घरों में चोरों ने की सेंधमारी, लाखों के सामान गायब

बोकारोः बोकारो के सेक्टरों के आवासों में रहने वाले लोग फिलहाल सुरक्षित नहीं है। चूंकि चोरों के बुलंद हौसलों के आगे पुलिस ने घुटने टेक दिए हैं। ताजा मामला सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के सेक्टर 6/ए के आवास संख्या 2058 एवं 2060 की है।

ये भी पढ़ें- तीन हफ्ते से लापता है युवक, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

जहां एक ही रात चोरों ने दो घरों से लाखो रुपए के सामानों पर हाथ साफ कर लिया। हालांकि वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है तथा पुलिस डॉग स्क्वायड टीम के सहयोग से अपराधियों को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी है।

शादी समारोह में भाग लेने गए थे मैनेजर

आवास संख्या 2058 में रहने वाले श्वेताभ कुमार सेल के हॉट स्ट्रीप मिल में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं जो परिवार में शादी में भाग लेने के लिए हजारीबाग गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली।

ये भी देखें- “राज्यपाल ने अब तक नहीं बताई विधेयक की त्रुटियां, सरकार अपना किया वादा जरूर निभाएगी” – काँग्रेस

घटना के वक्त कोई नहीं था घर में 

दूसरी घटना आवास संख्या 2060 में रिटायर्ड सेल कर्मी अशोक कुमार सिंह निवास करते हैं जो सेक्टर 2 में आवास बंद कर बाहर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में हाथ साफ कर ली। गृहस्वामी के बेटे आशीष कुमार ने बताया कि 6 लाख रुपए के समान चोरी की गई हैं!

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Giridih Police Arrests: पिस्टल-कट्टा से लेकर मोबाइल और सिम तक बरामद,...

Giridih Police Arrests: गिरिडीह पुलिस ने अपराधियों और साइबर ठगों के खिलाफ दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल सात आरोपियों को...

DAV Schools in Bihar Police Lines: बिहार के बच्चों को बाहर...

DAV Schools in Bihar Police Lines, पटना: बिहार के पुलिसकर्मियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए राज्य की सभी पुलिस लाइनों...

Child Marriage Free Jharkhand Campaign: बाल विवाह के खिलाफ उठी आवाज,...

Child Marriage Free Jharkhand Campaign, गिरिडीह: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य...