कैमूर : कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-2 पर स्थित पुसौली बाजार के एसबीआई के एटीएम को रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात अपराधियों ने गैस कटर से काटकर उसमें रखे सभी पैसे लेकर फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंचे कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि एटीएम काटे जाने की सूचना पहुंचकर जांच कर रहे हैं। बैंक को भी सूचना दे दी गई है, अभी तक कितने पैसे अपराधियों द्वारा ले जाया गया है। इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
पुलिस का कहना है कि क्योंकि अभी बैंक अधिकारियों द्वारा पहुंचकर कटे हुए एटीएम का जांच किया जाएगा। तभी पता चल पाएगा कि अपराधियों द्वारा कितने पैसे यहां से ले जाया गया है। वहीं एसपी ने आगे बताया कि पूर्व में यहां ऐसे बहुत सारे गैंग सक्रिय थे। जो एटीएम काटकर पैसे भाग लेकर भाग जाते थे। उन सभी की लिस्ट बना ली गई है और पुलिस जल्दी इस केस को सॉल्व कर लेगी।
विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट







