लाखों के केबल काट ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

बोकारो : सिटी थाना क्षेत्र के एडीएम बिल्डिंग के समीप दूर संचार विभाग के द्वारा जमीन के अंदर बिछाए गये केबल तार को चोरों ने काट लिया. कुछ केवल चोर लेते गए, जबकि कुछ कटिंग कर घटनास्थल पर छोड़ दिया है. चोरी की गई केबल की कीमत ढाई लाख रुपए बतायी जा रही है.

मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर पहुंच कर सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार, सिटी पुलिस और सेक्टर 4 की पुलिस जांच कर रही है. सेक्टर 4 के उप मंडल अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि इस केबल से मैक्स व बीएसएनएल का फोन चल रहा है. उन्होंने बताया कि जब उपभोक्ताओं ने संपर्क किया कि मेरा टेलीफोन डेड हो गया है, तब बनवाने के लिए फाल्ट खोजना शुरू किया. जांच में पता चला कि केबल को चोरों ने काट लिया है. घटनास्थल से पुलिस ने लोहा काटने वाली आरी, पिलास समेत कई समान भी बरामद किया है. डीएसपी के मुताबिक मामले का उदभेदन शीघ्र ही कर लिया जायेगा.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

Jharkhand Cabinet Meeting: आज होगी कैबिनेट बैठक, चार दर्जन प्रस्तावों पर...

 झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। करीब 40 दिन बाद होने वाली बैठक में चार दर्जन प्रस्तावों पर...

Jharkhand Sand Mining: NGT की रोक हटने के बाद भी सस्ता...

झारखंड में बालू खनन पर NGT की रोक हटने में नौ दिन बाकी हैं, लेकिन 290 नीलाम घाटों में 266 पर प्रक्रिया अधूरी होने...

Jharkhand Weather Update: लौटते मॉनसून ने बदला मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में लौटते मॉनसून और साइक्लोनिक ट्रफ के असर से मौसम बदला। रांची, कांके, जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई, अगले चार दिन...