केबल चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, 50 मीटर तार और हेक्सा ब्लेड बरामद

Bokaro: जिले के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में बीती रात केबल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 17 जुलाई को बीजीएच के समीप टॉवर से केबल चोरी की घटना पर सेक्टर-4 थाना कांड सेक्टर-78/2025 दर्ज किया गया था। घटना की जांच और अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस निरंतर छापेमारी कर रही थी।

पुलिस को सूचना मिली कि सिटी सेंटर स्थित नटखट के पास वाले टॉवर के पास दो व्यक्ति केबल चोरी के इरादे से आए हुए हैं और वहां की स्थिति का रेकी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक छापामारी दल का गठन किया और घटनास्थल पर भेजा।

50 मीटर तार और हेक्सा ब्लेड बरामद:

छापेमारी के दौरान दो युवकों को केबल काटने के औजार (हेक्सा ब्लेड) के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने पता लगाया कि ये आरोपी बीजीएच अस्पताल के पास के टॉवर से केबल काट कर ले जा रहे थे। आरोपी सोनु राम के घर सर्कस मैदान झोपड़ी से लगभग 50 मीटर केबल और दो हेक्सा ब्लेड बरामद किए गए।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 18 वर्षीय सोनु राम और 19 वर्षीय राहुल बांसफोर शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टः चुमन कुमार


Jivanlal Lavidia CBI FIR: CBI की बड़ी कार्रवाई, पूर्व इनकम टैक्स...

Jivanlal Lavidia CBI FIR: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा-III, नई दिल्ली ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में हैदराबाद के तत्कालीन...

Rupi Soren Health Update: रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के...

Rupi Soren Health Update, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत अचानक...

Karma Puja Traditional Dishes: करमा पूजा की थाली में क्या बनाएं?...

Karma Puja Traditional Dishes, रांची: करमा पूजा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है।...