भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट का तीसरा केस, जिम्बाब्वे से गुजरात लौटा शख्स मिला संक्रमित

जामनगर : भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का एक और केस मिला है. गुजरात के जामनगर में मिला है. बताया जा रहा है कि गुजरात के जामनगर में अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे से लौटा शख्स कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित मिला है. ये शख्स दो दिन पहले ही जिम्बाब्वे से गुजरात लौटा था. एयरपोर्ट पर जांच में पॉजिटिव पाया गया था. इसके बाद मरीज का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था. अब उसकी रिपोर्ट से साफ हो गया है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित है.

भारत में ओमिक्रॉन का यह तीसरा केस है. इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक में कोरोना के नए वेरिएंट के दो केस मिले थे. ये मरीज 66 और 46 साल के हैं. दोनों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हैं. दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं. इनमें से एक व्यक्ति भारत से दुबई भी जा चुका है.

बढ़ सकते हैं ओमिक्रॉन के केस !

महाराष्ट्र में भी 30 लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं. राज्य में शुक्रवार तक 2,821 यात्री हाई रिस्क देशों से मुंबई आए हैं. इनमें से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि, राज्य में अभी तक किसी भी मरीज में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है.

राजस्थान में 9 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

उधर, राजस्थान में दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक परिवार के चार सदस्यों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इतना ही नहीं इनके संपर्क में आए 5 लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. प्रशासन ने सभी के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया है.

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...