हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, बिहार-झारखंड व बंगाल में देते थे डकैती की वारदात को अंजाम

कटिहार : कटिहार पुलिस को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. दो अलग-अलग मामलों में कटिहार पुलिस ने हथियार के साथ तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि चर्चित मौलवी गैंग से दो शातिर अपराधी ताल्लुक रखते थे. इनकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है. ये लोग बिहार, बंगाल और झारखंड में लूट, हत्या, डकैती जैसे मामलों में सक्रिय थे.

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दिवाली और पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इसी क्रम में सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा में संगीन आरोपों में शामिल कुख्यात अपराधी लालेश्वर सहनी उर्फ लालू सहनी और श्रीकांत मंडल को गिरफ्तार किया गया. दोनों अपराधी मौलवी गैंग से ताल्लुक रखते हैं. दोनों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा और दस जिंदा कारतूस बरामद किया गया हैं. पुलिस ने इन दोनों शातिर अपराधियों का लंबा चौड़ा इतिहास होने की भी बात बताया है.

वहीं दूसरी घटना सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही में पुलिस गश्ती के दौरान एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि ललियाही का नितेश कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह बीच सड़क पर पिस्तौल लहरा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया. सोनू सिंह की तलाशी लेने पर एक पिस्तौल के साथ एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. इन तीनों शातिर अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

रिपोर्ट : श्याम

पारटोल के एक घर में डकैती : 11 वर्षीय बच्चे को भी किया अगवा

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...

Ranchi News: शादी से इनकार और दहेज की मांग का आरोप,...

रांची में शादी से इनकार और दहेज की कथित मांग से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। पिता ने गाजियाबाद निवासी मंगेतर और उसके...

Jharkhand SIR: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से वंचित लोगों के...

झारखंड में SIR के तहत 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष डिजिटाइजेशन कैंप लगेंगे। 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क...