तीन दिन पहले घर से निकला युवक लापता, कंपनी मालिक पर लग रहा गायब करने का आरोप

पटना सिटी : पटना सिटी के रानीपुर मुरलीधर इलाके के रहने वाले मंतोष उर्फ छोटू 15 जनवरी की शाम से गायब है. मंतोष पटना सिटी के बायपास थाना इलाके में कर्मलीचक के पास राज शुभम इंटर प्राइवेट में काम करते हैं. घर से 15 जनवरी की दोपहर खाना खाने के बाद काम करने के लिए कर्मलीचक कंपनी गये. लेकिन काम करने के बाद युवक घर वापस नहीं लौटा.

परिजनों ने 16 जनवरी को मंतोष उर्फ छोटू के गायब होने का मामला बायपास थाने में दर्ज करा दिया है. मंतोष उर्फ़ छोटू के गायब हुए 72 घंटा से ज्यादा समय बीत गया लेकिन पटना पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. परिजनों ने कंपनी के मालिक और ड्राइवर पर गायब होने का आरोप लगाया है. परिजन ने कहा कि उन्हीं लोगों के द्वारा ही उनके बेटे को गायब कर दिया है. बेटे के गायब होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घर में मातम छाया हुआ है.

रिपोर्ट : उमेश चौबे

Air India की कमान अब Tata Group के पास

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने डिजिटल शिक्षा...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...