धनबाद : धनबाद के बैंक थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ. बैंक मोड़ उर्मिला टावर के पास गोलगप्पे खा रही महिला सहित तीन लोगो पर 11 हजार बिजली का तार गिर जाने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ये पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में छोटी बच्ची की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है, जिसे धनबाद SNMMCH अस्पताल भेजा गया. वही बैंक मोड के उर्मिला टावर के पास घटी घटना से व्यवसायियों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है.
रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल


















