ATM में ठग ने पिन मांग खाता से उड़ाया 25 हजार

नालंदा: नालंदा में एटीएम में मदद करने के नाम पर एक ठग ने एक युवक के खाते से 25 हजार रुपया उड़ा लिया। पूरा मामला नालंदा के मानपुर थानाक्षेत्र की है जहां एक युवक एटीएम से पैसे निकालने गया था लेकिन इस बीच उसका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। जिसके बाद वहां खड़े एक लड़के ने युवक को कहा कि आप हेल्पलाइन नंबर पर बात करिये।

यह भी पढ़ें- PATNA की घाटों पर दिखी छठ की छटा, अस्ताचलगामी सूर्य को लोगों ने दिया अर्घ्य

इस दौरान खड़े युवक ने पीड़ित से कहा कि खाता में पहले 25 हजार रुपया होना चाहिए तभी कार्ड निकल पायेगा और फिर बहाने से कार्ड का पिन लेकर उससे 25 हजार रूपये उदा लिए। मामले में युवक ने बताया कि उक्त आरोपी ने कैमरे में देखते हुए पिन डालने को कहा और कई बार पिन डलवाया। इसी बीच उसने पिन देख लिया और फिर खाते से पैसे उड़ा लिए। युवक ने कहा जब पैसे कटने का मैसेज आया तो उक्त आरोपी को खोजने लगे लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था।

यह भी पढ़ें- मधेपुरा में INDIA गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने की बैठक, कहा ‘नहीं है कोई चुनौती’

मामले में युवक ने जब पावापुरी थाना में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो उन्होंने साइबर थाना में मामला दर्ज करने की बात कही। वहीं साइबर डीएसपी ज्योति शंकर ने कहा कि आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ATM

ATM
ATM

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...