Advertisement
Advertisement

विधायक लोबिन हेम्ब्रम को 11 तक जवाब देने का समय

रांची : स्पीकर न्यायाधिकरण में शुक्रवार को विधायक लोबिन हेम्ब्रम के विरुद्ध संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत दर्ज दलबदल मामले में सुनवाई हुई।

इसमें स्पीकर ने लोबिन को 11 जुलाई तक जवाब दाखिल करने का समय दिया है। कहा गया है कि जवाब नहीं मिलने पर इश्यू फ्रेम कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इससे पहले लोबिन की ओर से अधिवक्ता ने जवाब देने के लिए आठ सप्ताह का समय मांगा था। हालांकि, झामुमो की ओर से अब और समय नहीं देने का आग्रह स्पीकर न्यायाधिकरण से किया गया था। कहा गया कि लोबिन पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं।

उन्होंने पार्टी की सदस्यता त्याग दी है और लोकसभा चुनाव झामुमो के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा है। उन्हें झामुमो की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित भी किया जा चुका है।

लोबिन हेम्ब्रम के विरुद्ध झामुमो सुप्रीमो की लिखित शिकायत पर दलबदल का केस दर्ज हुआ है। बताते चलें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में लोबिन झामुमो के सिंबल पर निर्वाचित हुए, लेकिन उन्होंने लगातार बागी तेवर अपनाते हुए लोकसभा चुनाव में अपने ही दल के प्रत्याशी विजय हांसदा के विरुद्ध चुनाव लड़ा।

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...