आखिरकार बागी हो ही गए लोबिन…..

रांचीः आखिरकार आज लोबिन हेम्ब्रम बागी हो ही गए। राजमहल सीट से विजय हांसदा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद लोबिन हेम्ब्रम के बागी के अटकलें तेज हो गई थी। आखिरकार आज लोबिन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी पुष्टि कर ही दी। लोबिन ने साफ लफ्जों में कहा कि वे राजमहल सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेगें।

मीडिया को संबोधित करते हुए लोबिन ने जेएमएम पर जमकर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि जब भी मैं झामुमो को लेकर कुछ कहता हूं तो लोग कहते हैं कि लोबिन बागी हो गया। झामुमो के अपनी नीति और सिद्धांतों से बागी हुए हैं और जब मैं बोलता हूं तो मुझे बागी कहते हैं।

आगे उन्होंने कहा कि झारखंड में जमीन भी लूटा जा रहा है और नौकरी भी लूटी जा रही है। हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनते ही पार्टी शिथिल हो गई है। इस दौरान सदस्यता ग्रहण का काम भी रुक गया है। पंकज मिश्रा और पिंटू के कार्यशैली पर मैंने सवाल नहीं किया है।

क्षेत्र के लोग विजय हांसदा को नहीं चाहते

राजमहल लोकसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा तो हुई पर क्षेत्र के लोग विजय हांसदा को नहीं चाहते हैं। सीएम चम्पई सोरेन से भी कहा, बसंत सोरेन ने भी कहा कि इनकी स्थिति ठीक नहीं है। कांग्रेस ने भी पाकुड़ में बैठक की और कहा अगर विजय हांसदा को टिकट मिलता है तो हमलोग वोट नहीं देंगे।

मैं कल्पना सोरेन से क्यों मिलूं

राजमहल से एक टिकट था वो सीट बचा रहे ये हम चाहते हैं। मैं जब ट्रेन में था तब पता चला कि सीट की घोषणा हो गयी है। लोग बोल रहे हैं कि कल्पना सोरेन से मिलना चाहिए पर मैं कल्पना सोरेन से क्यों मिलूं। हेमंत सोरेन के बाद बसंत सोरेन को सीएम बनना चाहिए था।

राजमहल के लोग विजय हांसदा को देखना नहीं चाहते। लोबिन हेंब्रम निर्दलीय ही चुनाव लड़ेगा। मुझे जीत का है पूरा भरोसा है। मैं झारखण्ड की जनता को छोड़ नहीं सकता।

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...