आज 15 मार्गों पर परिवर्तित रहेगा यातायात

रांची:   मोहर्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस अधीक्षक यातायात ने दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि शहर के विभिन्न अखाड़ों द्वारा जुलूस को देखते हुए यातायात विभाग ने निजी एवं यात्री वाहनों का परिचालन विभिन्न मागों पर  निर्धारित किया गया है।

विभाग ने शहर के 15 विभिन्न रूटों के लिए दिशा निर्देश जारी किया है। 17 जुलाई को किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक होकर शहीद चौक की ओर सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। शहीद चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक की ओर सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

सुभाष चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर की ओर सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। कचहरी चौक से शहीद चौक, अल्वर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर, प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक, पुरूलिया रोड से सर्जना चौक, एसएन गांगुली रोड विष्णु गली बुधिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

सुजाता चौक से मेन रोड की ओर, ऊल हाउस के पास से मेन रोड की ओर, कर्बला चौक से रतन पीपी चौक आने वाले, कडरू से रेडिशन ब्लू होटल होकर मेन रोड, कमांडेंट आवास मोड़ से राजेंद्र चौक आने वाले, मेकान चौक से राजेंद्र चौक आने वाले, तुलसी चौक से अंबेडकर चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन सुबह दस बजे से पूरी तरह से बंद रहेगा। यातायात पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर के अन्य मार्गों में मुहर्रम के अवसर पर आवश्यकतानुसार रूट डायवर्ट किया जाएगा।

Ranchi-Alipurduar Puja Special Train: दुर्गापूजा पर यात्रियों को बड़ी राहत, 12...

दुर्गापूजा की भीड़ को देखते हुए रांची-अलीपुरद्वार साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। जानें रूट, समय और प्रमुख स्टेशनों की...

Jharkhand Weather: रांची सहित 11 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश,...

 झारखंड में 26 जून तक 997.3 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से सिर्फ 1% कम है। रांची सहित 11 जिलों में सामान्य से अधिक...

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...