भारत-नेपाल के रूट पर 18 साल बाद दौड़ेगी ट्रेन

भारत-नेपाल के रूट पर 18 साल बाद दौड़ेगी ट्रेन – अंतरराष्ट्रीय महत्व रखने वाले बथनाहा-विराटनगर नई रेल परियोजना के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर बथनाहा रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे तैयारियां का जायजा लेने के लिए एनएफ रेलवे मालीगांव के एजीएम यतेंद्र कुमार अपने कनीय पदाधिकारियों के साथ बुधवार को विशेष ट्रेन से बथनाहा पहुंचे.

भारत-नेपाल के रूट पर 18 साल बाद दौड़ेगी ट्रेन

भारत-नेपाल के रूट पर 18 साल बाद दौड़ेगी ट्रेन

बथनाहा पहुंचने के बाद एजीएम ने बथनाहा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर बनाये जा रहे मंच सहित अन्य सभी तैयारियों का बड़े ही बारीकी के साथ जायजा लिया. उद्घाटन समारोह के लिए बथनाहा रेलवे स्टेशन पर तैयारी के कार्य में लगे रेलवे के कनीय पदाधिकारियों व कर्मियों को एजीएम के अलावा डीआरएम कर्नल एसके चौधरी ने कई आवश्यक व महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिये. उद्घाटन समारोह की सफलता को लेकर एजीएम मालीगांव यतेंद्र कुमार व डीआरएम कर्नल एसके चौधरी बथनाहा स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय कक्ष में अपने कनीय पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की.

भारत-नेपाल के रूट पर 18 साल बाद दौड़ेगी ट्रेन

कार्यक्रम के रूप रेखा के संदर्भ में विस्तृत जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण व आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के बाद एजीएम व डीआरएम सहित रेल के सभी कनीय पदाधिकारी स्पेशल ट्रेन शैलून में बैठ कर भारत-नेपला सीमा जोगबनी में स्थित इंडियन कस्टम यार्ड तक रेल खंड का व कस्टम यार्ड में बने रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया. हालांकि निरीक्षण के क्रम एजीएम सहित सभी कनीय पदाधिकारीगण पत्रकारों को उक्त कार्यक्रम को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी देने से बचते रहे.

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...