शहीद रणधीर वर्मा को दी गयी श्रद्धांजलि, संगीतमय कार्यक्रम स्थगित

धनबाद : वीरता के लिए मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा को उनके 31वें शहादत दिवस पर धनबादवासियों ने याद किया. रणधीर वर्मा चौक पर स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया. इस दफा संगीतमय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नही हुआ. मौके पर पुलिस बल ने उन्हें सशस्त्र सलामी दी. मातमी धुन बजाया गया और शस्त्र उल्टा कर दो मिनट का मौन रखा गया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित किए.

शहीद एसपी को सलामी देने वालों में उनकी पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. रीता वर्मा, विधायक राज सिन्हा उपायुक्त संदीप सिंह, एसएसपी संजीव कुमार, सिटी एसपी आर रामकुमार, एएसपी मनोज स्वर्गीयारी, एसडीओ और अन्य अधिकारी मौजूद थे. इससे पूर्व बैंकमोड़ थाना में शहीद वर्मा को सलामी दी गई.

मौके पर मीडिया से बात करते हुए प्रोफेसर रीता वर्मा ने रणधीर वर्मा स्टेडियम और पार्क का नाम शहीद के स्थान पर स्वर्गीय रणधीर वर्मा करने पर आपत्ति जताई और नगर आयुक्त के प्रति नाराजगी व्यक्त की. वहीं डीसी संदीप सिंह ने कहा कि पूरा मामला संज्ञान में आ गया है. तत्काल प्रोटोकॉल का पालन करते हुए करेक्शन करा लिया जाएगा.

रिपोर्ट : राजकुमार 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jharkhand High Court: संताल समाज में बेटियों को पैतृक संपत्ति से...

 झारखंड हाईकोर्ट ने संताल समाज में बेटियों के पैतृक संपत्ति अधिकार पर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि परंपरा के नाम पर...

Dumka Coal Block Protest: दुमका में कोल ब्लॉक के विरोध में...

 दुमका के शिकारीपाड़ा में प्रस्तावित कोल ब्लॉक के सर्वे के विरोध में हिंसा भड़क उठी। ग्रामीणों ने कंपनी के GM को बंधक बनाकर पीटा,...

Nisha Bhagat Case: मौत से पहले आदिवासी नेत्री निशा भगत ने...

निशा भगत की संदिग्ध मौत मामले में CBI जांच तेज हो गई है। मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने अधिवक्ता शिशिर राज को...