त्रिकुट रोपवे दुर्घटना की जांच केवल आईवाश, दोषियों को बचाना चाहती है सरकार- दीपक प्रकाश 

Ranchi–भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार द्वारा त्रिकुट रोपवे दुर्घटना की जांच के लिए बनायी गयी समिति को आईवास बतलाया है.

दीपक प्रकाश ने कहा है कि यह दुर्घटना राज्य सरकार की विफलता का परिचायक है. राज्य सरकार की किसी भी ऐंजन्सी या उसके द्वारा गठित समिति से  दुर्घटना की सच्चाई सामने नहीं आ सकती.

इसके लिए जरुरी है कि इसकी जांच उच्च न्यायालय या किसी किसी सेवानिवृत न्यायाधीश के करवायी जाए. राज्य सरकार जांच के नाम पर खानापूर्ति कर  दोषियों को बचाना चाहती है.

यदि मामले की जांच कर दोषियों को सजा नहीं दी गयी तो इसकी पुनरावृति रोकी नहीं जा सकती है.

बता दें कि देवघर में त्रिकुट रोपवे दुर्घटना में तार टूट जाने से रोपवे पत्थर से टकरा गया था, इसमें एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गयी थी, बाद में रेस्कयू अभियान के दौरान दो यात्रियों की मृत्यु हो गयी.

NDRF और वायु सेना की टीम ने संयुक्त रुप से अभियान चला कर 60 यात्रियों को बाहर निकाला था. हादसे के बाद सरकार ने मामले की जांच के लिए एक हाई लेवल कमिटी का गठन किया था. कमिटी को दो माह के अन्दर अपनी रिपोर्ट देनी है. उसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जानी है.

अब भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश इस मामले की जांच उच्च न्यायालय या किसी किसी सेवानिवृत न्यायाधीश से करवाने की मांग कर रहे हैं.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Power Cut: रांची में रविवार को बिजली कटौती, चुटिया से...

Ranchi Power Cut: राजधानी रांची के कई इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से आरडीएसएस योजना के तहत...

Jharkhand Police Medal: झारखंड के 43 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान, जानिए...

Jharkhand Police Medal, रांची: झारखंड पुलिस के 43 अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य, अदम्य साहस और सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से...

Hemant Soren Government: झारखंड में अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर भाजपा...

Hemant Soren Government, रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के मौजूदा कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर भारतीय...