ट्रक चालक को अपराधियों ने चाकू मारकर किया घायल

मुजफ्फरपुर : बिहार में लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. पंजाब से ट्रक लेकर लौटे ट्रक चालक को अज्ञात हमलावरों ने लूटपाट कर चाकू से हमला कर दिया. घटना से आक्रोशित कारोबारियों ने मुजफ्फरपुर और दरभंगा एनएच-57 को बाजार समिति के समीप जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति की है.

व्यवसायियों का आरोप है कि लगातार पुलिस को शिकायत करने के बाद भी ट्रक चालकों से लूटपाट छिनतई और चाकू से हमले की घटनाओं में कमी की जगह इजाफा हो रही है. इसके पूर्व भी कई बार इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है, लेकिन पुलिस के द्वारा लगातार आश्वासन दिया गया. अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. जिससे अपराधियों और लुटेरों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. घटना से नाराज होकर व्यवसायियों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया, और आगजनी करते हुए प्रदर्शन किया. चाकू के हमले से ट्रक चालक गंभीर रूप में जख्मी है. जिसको इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

रिपोर्ट : विशाल

खून के रिश्ते पर भारी पेट्रोल की कीमत, बड़े भाई ने छोटे के सीने में घोंपा चाकू

JPSC Result 2026: झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग PT का रिजल्ट जारी,...

जेपीएससी ने झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग पीटी परीक्षा 2023 की संशोधित आंसर-की और परिणाम जारी कर दिया है। 125 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। मुख्य...

Ranchi Crime News: पति के अवैध संबंध बने हत्या की वजह,...

रांची के तुपुदाना सीरी जंगल में मिली महिला की लाश मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पति के...

Indian Railways Update: गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस में बढ़ेगा AC Coach, रांची...

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाने और रांची आनंद विहार व संतरागाछी अजमेर स्पेशल...