Tuesday, October 21, 2025
Loading Live TV...

Latest News

XAT 2026 Mock Test 2: 26 अक्टूबर तक Registration का मौका — XLRI Jamshedpur ने जारी किया शेड्यूल, 4 जनवरी को होगी Main Exam

XAT 2026 के दूसरे मॉक टेस्ट के लिए 26 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका। XLRI Jamshedpur ने जारी किया शेड्यूल, मुख्य परीक्षा 4 जनवरी को होगी।XAT 2026 Mock Test 2 रांची: देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना आई है। जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT 2026) के आयोजक XLRI Jamshedpur ने दूसरे ऑफिशियल मॉक टेस्ट की तारीख की घोषणा कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, XAT Mock Test 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर तय की गई है। उम्मीदवार XLRI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते...

फतुहा में छात्रा का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस  

फतुहा में छात्रा का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस पटना : फतुहा थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव के बिहटा सरमेरा रोड किनारे एक तालाब से रविवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में 14 साल की एक छात्रा का डेड बॉडी मिलने से मची सनसनी।बताया जा रहा है कि सानिया कुमारी नामक छात्रा बृहस्पतिवार को स्कूल पढ़ने के लिए निकली थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी थी। सानिया के परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद 19 अक्टूबर 2025 को छात्रा के मिसिंग का मामला फतुहा थाना में दर्ज कर दिया था। रविवार की सुबह स्कूल ड्रेस में...

सासाराम से राजद प्रत्याशी नामांकन के बाद गिरफ्तार, झारखंड पुलिस लेकर हई रवाना 

सासाराम से राजद प्रत्याशी नामांकन के बाद गिरफ्तार, झारखंड पुलिस लेकर हई रवाना  सासाराम : सासाराम विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी सतेंद्र साह को नामांकन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। सतेंद्र साह करगहर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। करगहर थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है तथा गढ़वा कोर्ट में पेश करने के लिए उसे झारखंड रवाना हो गई है।गढवा डकैती मामले में हुई गिरफ्तारी बताया जाता है कि वर्ष 2004 में झारखंड के गढ़वा में एक डकैती के मामले में इन पर गढ़वा के न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी किया था। इस मामले में वह फरार...

TSPC Commander Nagina Arrest: पलामू पुलिस लेगी रिमांड, हथियार सप्लाई नेटवर्क पर हो सकते हैं बड़े खुलासे

TSPC Commander नगीना को यूपी एटीएस ने पकड़ा, पलामू पुलिस रिमांड पर लेगी। हथियार सप्लाई और नक्सली नेटवर्क को लेकर कई खुलासे संभव।


TSPC Commander Nagina Arrest पलामू: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश एटीएस के हत्थे चढ़ा प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (TSPC) का सब-जोनल कमांडर नगीना अब पलामू पुलिस रिमांड पर आएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नगीना से पूछताछ में कई हथियारों की सप्लाई और नक्सली गतिविधियों से जुड़े रहस्यों से पर्दा उठने की उम्मीद है।

नगीना को सितंबर के अंतिम पखवाड़े में यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि वह टीएसपीसी के सुप्रीमो शशिकांत के साथ उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में दाखिल हो रहा था, उसी दौरान एटीएस ने उसे दबोच लिया। झारखंड सरकार ने नगीना पर ₹5 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।


 Key Highlights:

  • यूपी एटीएस ने सितंबर में पकड़ा था TSPC नक्सली कमांडर नगीना।

  • नगीना पर ₹5 लाख का इनाम, पलामू पुलिस ने मांगी रिमांड।

  • 3 सितंबर की मनातू मुठभेड़ में दो जवान हुए थे शहीद।

  • 14 सितंबर की मुठभेड़ में मुखदेव यादव मारा गया था, नगीना भी था शामिल।

  • हथियार और नेटवर्क को लेकर पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं।

  • नगीना गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र का रहने वाला है।


TSPC Commander Nagina Arrest:

नगीना गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के सूअरजंघा झलकी गांव का निवासी है। वह लंबे समय से पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में नक्सली गतिविधियों को संचालित कर रहा था।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 3 सितंबर को पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में टीएसपीसी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो जवान शहीद हुए थे। इस मुठभेड़ का मुख्य आरोपी नगीना ही था।

TSPC Commander Nagina Arrest:

इसके अलावा, 14 सितंबर को मनातू क्षेत्र में ही दूसरी मुठभेड़ में टीएसपीसी का 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव मारा गया था। दोनों घटनाओं में नगीना की सीधी भूमिका सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि नगीना से पूछताछ के दौरान हथियारों की आपूर्ति श्रृंखला, टीएसपीसी के फंडिंग नेटवर्क और स्थानीय सपोर्ट सिस्टम से जुड़ी जानकारियाँ मिलने की संभावना है। पलामू पुलिस ने उसे जल्द ही झारखंड लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

Related Posts

चाइनीस बल्ब के आगे फीका पड़ा मिट्टी के दीयों का उजाला,...

Palamu: जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कुम्हार टोली में रहने वाले कुम्हार समाज के लोग आज भारी परेशानी में हैं। मिट्टी के बर्तन और...

Palamu Bank Fraud: 9.67 करोड़ की हेराफेरी में Branch Manager गिरफ्तार,...

पलामू के दंगवार ग्रामीण बैंक में ₹9.67 करोड़ की हेराफेरी का आरोपी शाखा प्रबंधक बिहार के सासाराम से गिरफ्तार, फर्जी खातों से की गई...

Palamu News: कब्र से निकाला गया BA छात्रा का शव, परिजनों...

पलामू के होटवार गांव में बीए छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने शव दफना दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel