चतरा : जिले में टीएसपीसी नक्सलियों ने रात के अंधेरे में उत्पात मचाया। झारखंड-बिहार बार्डर पर स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के लुटा गांव में दो पोकलेन को फूंक दिया। मौके पर मौजूद निहत्थे कर्मियों और मजदूरों के साथ मारपीट की। टीएसपीसी के हरेंद्र दस्ते पर घटना को अंजाम देने का शक है। हजारीबाग निवासी रामलखन मेहता के मां कौलेश्वरी इंटरप्राइजेज पत्थर माइंस पर हमला किया।
चतरा मे लगातार संगठन के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए गए विध्वंसक कार्रवाई से बौखलाए नक्सली कर रहे छोटी-बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लेवी व रंगदारी की मांग को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित मजदूरों और कर्मियों से पूछताछ के बाद कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।
सोनु भारती की रिपोर्ट







