मुर्गे की नादानी में दो सगे भाई हुए एक दूसरे के खून के प्यासे

मुर्गे की नादानी सजा मुर्गे के मालिक को 

Bagaha-क्या मुर्गे की नादानी में दो भाई आपस में एक दूसरे खून के प्यासे हो सकते हैं?

निश्चित रुप से आप इसे एक बेवकूफी भरा सवाल कहेंगे, पर है यह एक सच्चाई.

कुछ ऐसा ही हुआ है बगहा थाना क्षेत्र के चखनी छतरौल गांव में.

दो भाइयों के बीच मुर्गे ने ऐसा जहर घोला की दोनों भाई एक दूसरे पर पील पड़े.

दरअसल मुर्गे की गलती मात्र इतना था कि वह अपने मालिक का घर छोड़ दाना चुगने के लिए दूसरे भाई के दरवाजे पर पहुंच गया.

फिर क्या था, दोनों भाई आपस में इस तरह भीड़े की दोनों लहूलुहान हो गए. एक भाई को गंभीर रुप से जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सलाउद्दीन के मुर्गे का जलाउद्दीन के दरवाजे पर जाना बना विवाद का कारण

गांव वालों का कहना है कि सलाउद्दीन अंसारी का मुर्गा जलाउद्दीन अंसारी के दरवाजे पर चला गया था, इससे गुस्साए जलाउद्दीन अंसारी के परिजनों ने सलाउद्दीन अंसारी के परिजनों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया.

इस हमले में दोनों पक्ष के लोग गंभीर रुप से घायल हुए.

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

लेकिन एक मुर्गे की नादानी की सजा दो भाईयों को मिलना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

लोग इस मुर्गे की कहानी को अलग-अलग एंगल से ले रहे हैं.

कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या वाकई इस जमाने में भी इस प्रकार की घटना हो सकती है.

रिपोर्ट- अनिल 

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...