पांडे गैंग के दो अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

हजारीबागः जिले में गिद्दी थाना अंतर्गत जिद्दी A कोलवरी में कॉल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कर्मी को रंगदारी मांगने और मारपीट करने का आरोप में पांडे गैंग के दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मालूम हो कि जय अंबे रेड लाइट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के स्टाफ एवं सुपरवाइजर के निवास स्थान पर 19 जनवरी की शाम तीन चार अपराधियों के द्वारा घर में घुसकर रंगदारी एवं रुपया मांगने के साथ-साथ मारपीट और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।

इस संबंध में गिद्दी थाना कांड संख्या 07/24 दिनांक 19 जनवरी को दर्ज की गई थी। इस घटना में पांडे गैंग के कुख्यात अपराधियों के नाम सामने आ रहे थे। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के नेतृत्व में तथा उनके दिशा-निर्देश पर एक टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की गई।

छुप कर बैठे थे अपराधी

गिद्दी A के निकट ही दामोदर नदी के किनारे अपराधियों के छुप कर बैठने की सूचना पुलिसकर्मियों को प्राप्त हुई, जिस पर तुरंत छापेमारी कर पांडे गैंग के कुख्यात अपराधी मिलन तुरी को और उसके सहयोगी जुरेन भोक्ता को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें- Big Breaking-खुद को गोली मार ले ली जान 

इसके साथ ही जय अंबे रोड लाइन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सुपरवाइजर प्रिंस सिंह से छीना हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया तथा इसके पश्चात उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बिहार विधानसभा Live : पटना में प्रदर्शन के बाद सदन में...

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। पूरा सत्र पांच दिन का है।...

NEET Paper Leak Protest: कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव से पहले...

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा BJP ऑफिस का घेराव करने के ऐलान के बाद राजधानी रांची में...

Sikkim Tunnel Accident: झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव मदद मिले, CM...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रभावित झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया।...