Accident : मोमिनपाडा में मनरेगा कूप धसने से दो की मौत

मनरेगा कूप धसने से दो की मौत – जामताड़ा प्रखंड के शहरडाल गांव के मोमिनपाडा में मनरेगा कूप धसने के दौरान काम कर रहे तीन मजदूर उसमे दब गए। एक ने किसी तरह निकलकर अपनी जान बचाई। वही दो अभी भी दबे हुए हैं जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू का कार्य जारी है। दोनों दबे व्यक्ति का नाम क्रमशः गणेश हेंब्रम तथा अबुल हुसैन है। लोगों द्वारा आशंका जताई जा रहे कि दबे दोनों व्यक्ति की मौत हो गई होगी। घटना सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है।

मनरेगा कूप धसने से दो की मौत
मनरेगा कूप धसने से दो की मौत
मनरेगा कूप धसने से दो की मौत

 

मनरेगा कूप धसने से दो की मौत
मनरेगा कूप धसने से दो की मौत

जानकारी मिलने पर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, एसडीओ संजय कुमार पांडे सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दबे व्यक्ति के शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वही जानकारी के अनुसार मनरेगा कूप के जोड़ाई का कार्य चल रहा था इसी दौरान अचानक जोड़ाई में लगा ईटा मजदूर पर गिर गया। जिससे सभी उसके नीचे दब गए। पूछने पर विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि रेस्क्यू का कार्य जारी है जल्द ही दोनों बॉडी को निकाल दिया जाएगा। वहीं मुखिया सुखिंदर टुडू ने कहा कि जोड़ाई में सही ईट नहीं लगाया जा रहा था इसको लेकर मैंने मना भी किया था। फिलहाल दोनों दवे हुए हैं जिन्हें निकालने का कार्य जारी है।

जामताड़ा से उज्जवल की रिपोर्ट

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा बरबेंदिया पुल, आखिर किन कारणों से नहीं हो सका पूल का पूर्णिर्माण

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

CSR के तहत BFCL ने बुजुर्गों को दिया खास अनुभव, अयोध्या...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के बुजुर्गों के...

धनबाद में धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में उठा...

धनबाद: वार्ड संख्या-01 में आयोजित धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में इस बार नई सराय-गिद्दी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं...

रोहतास के भलुनी भवानी मंदिर में लाखों की चोरी, देवी के...

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा स्थित प्रसिद्ध भलुनी भवानी देवी स्थान में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की...