चाईबासाः पश्चिम सिंहभूम में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीएलएफआई एरिया कमांडर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ़्तारी उस वक्त हुई जब वे गोईलकेरा थाना क्षेत्र में विकास कार्यों को बाधित करने और लेवी मांगने पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें-अगले एक घंटे में तय होगा झारखंड में 2024 के लोकसभा चुनाव का भविष्य !
दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया पीएलएफआई का एरिया कमांडर सोमा हेम्ब्रम उर्फ नाजोम अपने सहयोगी के साथ गोईलकेरा थाना क्षेत्र के जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्र में घूम रहा है। उग्रवादी उग्रवादी
संवेदकों से लेवी की मांग रहे थे उग्रवादी
सूचना यह भी मिली थी कि एरिया कमांडर सोमा हेम्ब्रम उर्फ नाजोम अपने साथियों के साथ गोईलेकरा और आनंदपुर थाना क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को बाधित करने की योजना बना रहे हैं। साथ ही संवेदकों से लेवी की मांग कर रहे हैं। इस सूचना का सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसपी ने एक टीम का गठन किया।
टीम में सैट-57 के सशस्त्र बलों को भी शामिल किया गया। जिसके बाद गोईलकेरा थाना क्षेत्र के चिटिर पहाड़ी क्षेत्र और उसके आसपास नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया। इसी क्रम में पीएलएफआई का एरिया कमांडर सोमा हेम्ब्रम उर्फ नाजोम और उसके साथी बिरसा खंडाइत को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों उग्रवादियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा और सीएलए एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें-जयराम महतो के साथ इन तीन लोकसभा सीटों पर काम बिगाड़ेगें ये त्रिमूर्ति……..
दोनों आरोपियो को चाईबासा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में सुनवाई के बाद इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादियों के पास से 50 हजार रुपए नकद, 2 एके-47 राइफल, एके-47 के 88 राउंड कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सोमा हेम्ब्रम के खिलाफ झारखंड के कई थानों में 11 मामले दर्ज हैं।
Highlights


