Advertisement
Advertisement

चोरी की 6 Bike के साथ दो चोर गिरफ्तार

नवादा: नवादा Bike चोरी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई करने में लगी हुई है। नवादा पुलिस ने बाइक चोरी पर अंकुश लगाने के लिए एक टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने चोरी की 6 बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। मामले में एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में Bike चोरी की घटना एवं चोरी की बाइक का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में उपयोग की सूचनाएं मिल रही थी। इस पर अंकुश लगाने के लिए जिला के एसपी के निर्देश पर थानों में टीम गठित कर छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें – Patna में हथियार लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

इसी दौरान गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली की कुछ युवक Bike चोरी करने की फ़िराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरदला बाजार से चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अपनी पहचान अमावां के दरियापुर गांव निवासी सागर कुमार के रूप में बताया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के दौरान मिली निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की पांच बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों चोरों से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Begusarai: गोली लगने से घायल की इलाज के दौरान मौत, सड़क जाम कर रहे परिजनों को पुलिस ने जबरन हटाया

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...