हथियारबंद अपराधियों ने चाचा-भतीजा को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

आरा : बिहार में अपराध कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। आए दिन अपराधी बिहार सहित पटना में घटना को अंजाम दे रहे हैं। कल यानी 20 जुलाई को इंडिया गठबंधन के नेता बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ पटना सहित सूबे के हर जिलों में प्रतिरोध मार्च निकाला था। उसके एक दिन पहले सीएम नीतीश कुमार ने क्राइम को लेकर सभी बड़े-छोटे अधिकारियों के साथ हाइलेवल मीटिंग की थी।

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप बगीचे में शनिवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने शराब बेचने का विरोध करने पर पेट्रोल पंप संचालक व उसके भतीजे को गोली मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें अनान-फानन इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, जख्मियों में नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव निवासी अशोक सिंह का 25 वर्षीय पुत्र सह पेट्रोल पंप संचालक अभिषेक कुमार एवं ओम प्रकाश सिंह का 19 वर्षीय पुत्र अर्जुन सिंह शामिल है। इसमें अशोक सिंह रिश्ते में चाचा बार अर्जुन सिंह भतीजा लगता है।

यह भी पढ़े : पंखे की कुंडी से लटका मिला प्राइवेट गार्ड का शव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

 

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...

12 साल पुराने तेजाब हमले के मामले में आरोपी दोषी करार,...

मोतिहारी : मोतिहारी से एक सनसनीखेज और लंबे समय से चल रहे आपराधिक मामले में अहम मोड़ आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए...