Advertisment

अनियंत्रित पिकअप वैन ने तीन को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

मोतिहारीः मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एनएच 28 बी पर बनकट के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान दरभंगा के मो. नईम और मो. खुर्शीद और पिपराकोठी थाना क्षेत्र के नरेश साह के रुप में हुई है.

बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर की ओर से मछली लदा एक पिकअप वैन तेज गति से मोतिहारी की तरफ आ रही थी. बनकट के पास पिकअप चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे बाइक पर बैठे दो लोगों को कुचल दिया. इसी बीच एक साइकिल सवार भी पिकअप की चपेट में आ गया. इस प्रकार हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हो गई.

हादसे की खबर पा कर मुफ्फसिल पुलिस मौके पर पहुंच कार्रवाई में जुट गई है. इसी बीच पिपराकोठी की ओर से लौट रहे डीएम शीर्षत कपिल अशोक और एसपी नवीन चंद्र झा भी घटनास्थल पर पहुंचे.अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया.

कांवरियों की सेवा को लेकर बिहार सरकार तैयार, टेंट सिटी का...

देवघर : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल गुरुवार सुबह जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ मंत्री संजय कुमार सिंह...

बाढ़ में सनसनी! सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ मिला...

बाढ़ : पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब सड़क...

RPF की बड़ी कार्रवाई, रेल सिग्नल केबल चोरी कर ले जा...

सिवान : सिवान जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेल सिग्नल केबल चोरी कर ले...