पूर्व मंत्री के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने किया आक्रोशपूर्ण विशाल धरना प्रदर्शन

मधेपुरा : मधेपुरा मुख्यालय स्थित कला भवन परिसर में आज यानी बुधवार को इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने आक्रोशपूर्ण विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में गठबंधन के विभिन्न दलों के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री व सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सुशासनी, भ्रष्टाचारी, अपराधियों को पालने वाली सरकार के खिलाफ मधेपुरा से बिगुल फूंक दिया गया है।

पूर्व मंत्री प्रो. चंद्रशेखर यादव ने कहा कियहां बेलगाम भ्रष्टाचार है। अंचल से लेकर राज्य मुख्यालय तक भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हैं। कुछ भ्रष्टाचारी पदाधिकारी के हाथों में सत्ता संचालित है। इसके खिलाफ संपूर्ण बिहार के अंदर नौजवानों, किसानों, मजदूरों और छात्रों में आक्रोश है। संविधान प्रदत्त आरक्षण को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। किसान को एमएसपी कानून की गारंटी नहीं मिल रही है। खाद की कालाबाजारी है। स्मार्ट मीटर के नाम लूट मची है।

यह भी देखें :

वहीं भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि बिहार में सरकारी योजनाओं में लूट मची है। किसी की जान सुरक्षित नहीं है। मां-बहनों का रोज चीरहरण हो रहा है। आजादी के 77 वर्ष के बाद भूमिहीनों को बासगीत पर्चा पर जमीन नहीं मिली। वह कीड़े-मकोड़े को विवश है। किसानों के फसल का समर्थन मूल्य नहीं मिला। बाढ़-सुखाड़ का स्थायी निदान नहीं हो पाया। इसके हमलोगों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : Triple Murder मामले के 2 आरोपी के घर का कुर्क, लंबे समय से था फरार

रमण कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...